
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.06.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेदुपुरा को जाने वाले रास्ते से से कच्ची शराब बनाते 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब सहित समय करीब 20.50 बजे गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 246/2021धारा 60 Ex Act, के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- पूरन सिंह पुत्र अनंगपाल सिंह निवासी नगला अजीत थाना जैथरा एटा
बरामदगी-
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 जय किशन
- आरक्षी1294 राहुल लौर
- आरक्षी 931 सौरभ तोमर
- आरक्षी 1291 शीशपाल सिंह