
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 वांछित अभियुक्त नीटू उर्फ नितेन्द्र पुत्र भीष्मपाल जादौन निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर जिला एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 122/2021 धारा 60, 60(1), 63 आवकारी अधिनियम व 420, 467, 468, 471, 259, 260 भादवि को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- नीटू उर्फ नितेन्द्र पुत्र भीष्मपाल जादौन निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.निरी0 अपराध देवेन्द्र सिंह
2.का0 344 श्यामबहादुर
3.का0 1200 शिवदत्त शर्मा