महिलाओं के लिए बनाए दो विशेष टीकाकरण बूथ

महिलाओं के लिए बनाए दो विशेष टीकाकरण बूथ
एटा। महिलाओं के टीकाकरण के लिए दो विशेष बूथ बनाए गए हैं। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं कोरोना रोधी टीकाकरण लगवा सकेंगी। बूथों के लिए 9 जून तक स्लॉट बुक कर दिए गए हैं। सोमवार से टीकाकरण शुरू होगा।

आधी आबादी का रुझान टीकाकरण को लेकर पुरुषों के अपेक्षाकृत कम है। इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए जिलों में टीकाकरण के दो स्पेशल बूथ बनाने के निर्देश दिए। बूथों को पिंक बनाने को कहा गया। इन बूथों पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को ही तैनात करने के निर्देश दिए। इसको लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने महिला जिला अस्पताल और अलीगंज में एक-एक बूथ बनाया है। महिला अस्पताल में बने बूथ के स्लॉट रविवार शाम चार बजे ही फुल हो गए। जबकि अलीगंज में बने बूथ पर का एक भी स्लॉट बुक नहीं हुआ है।

अन्य बूथों के स्लॉट भी हुए फुल

सोमवार से जिले के 12 अन्य बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। अभिभावक स्पेशल एक बूथ के 69 स्लॉट बुक हुए। वहीं दो नबंर बूथ के सोमवार को सभी स्लॉट बुक हो गए। जलेसर में सोमवार के सभी स्लॉट बुक हो गए। यहां मंगलवार के भी 78 स्लॉट बुक हो चुके हैं। इसके साथ ही नगर पालिका में बने बूथ पर सोमवार व मंगलवार के स्लॉट बुक हो चुके हैं। मंडी समिति की पीएचसी पर तीन दिन के स्लॉट बुक कर लिए गए हैं। वहीं नगला पोता पर एक दिन के स्लॉट बुक हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks