

नूरपुर का मुद्दा गरमाया.गांव के बाहर हिंदू वादियों का हंगामा.
भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के नूरपुर गाँव में अनसूचित जाति के द्वारा मुस्लिम समुदाय पर मस्जिद के सामने से बारात ना चढ़ने देने के आरोप के बाद अपने-अपने मकानों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाये थे जिसके बाद अलीगढ़ से भाजपाइयों के गाँव में पहुँचने पर एआईएमआईएम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम के बिना परमिशन के बारात नहीं चढ़ने देने के बयान के बाद राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया इसके बाद पुलिस ने एआईएमआईएम के नेता नाजिम पर एफआईआर दर्ज की।
अब इसी मामले में हंगामा देखने को मिल रहा है।आज हिंदूवादियों और साध्वी प्राची के गाँव पहुँचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन एलर्ट दिखाई दे रहा है। आज गाँव में प्रवेश से पहले ही हिंदूवादियों को पुलिस प्रशासन ने रोक रखा है।खैर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में धारा 144 लगी हुई है और यह लोग नूरपुर में प्रवेश करना चाहते हैं गांव में कुछ घटनाओं के चलते एफआईआर भी दर्ज हैं इसलिए इनसे अनुरोध किया जा रहा है आप गांव में मत जाइए। आप गांव में जिन लोगों से बात करना चाहते हैं वह सारे लोग यहां मौजूद हैं आप उनसे बात कर लीजिए और संतुष्ट हो जाइए। हिंदूवादी फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची के गांव नूरपुर में पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम उनसे भी अनुरोध करेंगे और गांव में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं देंगे।