
नवागत डी एम
मिले press.
Etah! जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने बीती शाय एटा के जिलाधिकारी के रूप में विधिवत चार्ज ग्रहण किया।
चार्ज ग्रहण करने के प्रथम दिन आज कलक्ट्रेट स्थित सभागार में नवागंतुक जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रेस से मुलाकात की और सभी पत्रकारों से उनका परिचय लिया और अपना परिचय देते हुए बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करना होगा हमें आने वाली तीसरी लहर तथा जनपद के सभी बच्चों को बचाने की तैयारी प्रमुखता से करनी है । कोविड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही वैक्सीनेशन को गति प्रदान कर प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन कराना है.
शासन की सभी प्राथमिकताओं का क्रियान्वयन किया जायेगा तथा सभी प्राथमिकता वाले पडे अधूरे कार्यों को पूरा किया जायेगा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के शीघ्र ही होने वाले चुनावों को आचार संहिता लागू होने के बाद प्रमुखता से बिना किसी दबाव के शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष सम्पन्न किया जायेगा।
दूसरी बार जिलाधिकारी बने अंकित अग्रवाल
Etah DM अंकित अग्रवाल
उन्होंने बताया कि वह 2012 वैच केआई ए एस अधिकारी है तथा उनकी पहली पोस्टिंग अन्डर ट्रैनिग पडोसी जनपद फरूखाबाद में हुई है, इससे पूर्व वह बनारस लखीमपुर खीरी मुजफ्फरनगर सोनभद्र के जिलाधिकारी तथा वर्तमान में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण प्रयागराज से एटा के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर आये हैं। अंकित कुमार अग्रवाल अपने आई ए एस के कार्यकाल में दूसरी बार जिलाधिकारी बनाये गये हैं उनकी कार्य प्रणाली से संतुष्ट होकर शासन ने जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त कर उन पर विश्वास व्यक्त किया है वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करके जनता की सेवा करेंगे।
सरकारी सीयूजी न उठाये जाने व किसी कर्मचारी द्वारा फोन उठाने तथा डीएम से बात न कराने के सवाल पर जिलाधिकारी ने फोन उठाने तथा न उठने पर कालबैक करने का आश्वासन दिया साथ ही मैसेज डालने की भी बात कही फोन न उठने तथा बात न होने पर आप मैसेज भेज सकते हैं आपको मैसेज का भी जबाव मिलेगा।
जिला अधिकारी के कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा व अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह व मुख्यचिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे.