
विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पत्रकारों ने दी बधाई
कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगननों पर्यावरण है हम सबकी जान इसलिए करो इसका सम्मान । धरती का आवरण बचाएं आओ पर्यावरण बचाएं, हरे-भरे पौधों को लगाकर पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं के साथ जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी गण मनोज दीक्षित, (चेयरमैन) गिरीश खरे (प्रदेश अध्यक्ष, डॉ के.एम. त्रिपाठी (प्रदेश प्रभारी) , डॉ उदय मिश्रा (प्रवक्ता) , अतुल गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ,कुलदीप सक्सेना (महामंत्री) , अनुपम कुमार शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष) , सुरेश चौरसिया व कीर्ति कुमार शुक्ला (प्रदेश सचिव) लखनऊ मंडल अध्यक्ष, पीएन शर्मा ,आशीष मिश्रा (प्रदेश संगठन मंत्री) सदस्यगण मोहम्मद तारिक, मोहम्मद सलीम, राकेश दुबे ने देश के समस्त नागरिकों व पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे ने कहा कि लोगों को प्रकृति के महत्व को याद दिलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है यह दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है हमें प्रकृति को हल्के में नहीं लेना चाहिए । मनोज दीक्षित चेयरमैन ,उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, सचिव सुरेश चौरसिया व मोहम्मद तारिक ने सभी पदाधिकारियों व देशवासियों से अपने-अपने घरों व बगीचों व पार्कों में किसी भी वृक्ष का एक पौधा लगाने की अपील की । डॉ के.एम.त्रिपाठी ने कहा कि आइए हम सब मिलकर सुरक्षित एवं शुद्ध वातावरण के लिए शपथ लें एवं अपने दायरे में योगदान करने का संकल्प लें। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वें जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।