सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए किसी को भी उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे

ALIGARH –
गत दिनों #टप्पलक्षेत्र के #ग्रामनूरपुर में #दलितसमाज की बारात चढ़हत को लेकर दो समुदाय के बीच में आपसी मनमुटाव हुआ था उसके बाद ग्राम में तनावपूर्ण स्थिति है I स्थिति का जायज़ा लेने के लिये आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ #ग्राम_नूरपुर पहुंचे और वहां उन्होंने दोनों समुदायों के नागरिकों से बातचीत की I बातचीत के बाद ये निर्णय हुआ कि दोनों पक्षों के 10- 10 लोगों की कमैटी बनाकर आपस में विचार विमर्श करके अंतिम निर्णय क्षेत्रीय प्रमुख नागरिक चो० गंगाराम, देवेन्द्र अत्री जी आदि 10 लोगों की कमैटी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे उसके उपरांत पता चलेगा कि इस घटनाक्रम में कोण दोषी है Iबातचीत के उपरांत उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि आप लोग पहले से ही आपसी भाईचारे की भावना बनाकर इस ग्राम में रहते आ रहे हैं तो मेरा आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग उसी भाईचारे की भावना को बनाये रखते हुए प्रेमपूर्वक ग्राम में रहें I कुछ लोग इस घटनाक्रम को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए किसी को भी उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks