
कासगंज में आज दिनांक 05/06/2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 कुलदीप पांडेय जी के आदेश अनुसार सांसद आवास के सामने किसान काले कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रस्तावित 5 जून को क्रांति दिवस के रूप में मनाने के लिए सांसद कासगंज राजवीरसिंह उर्फ राजू भाईया के आवास के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यालय गढी से कूच किया तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काफी मान मनोव्वल करने के बाद सांसद आवास से 3 किलो मीटर हाईवे बाईपास पर रूककर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के किसान नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान काले कानून की प्रतियां जलाई और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और टोहाना प्लाजा पर किसानों के साथ की गई भाजपा विधायक देवेंद्र बबली द्वारा दुर्व्यवहार और गाली गलौज को लेकर योगी सरकार भाजपा विधायक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की और अगर योगी सरकार विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अपना आंदोलन जारी रखेगी और सम्पूर्ण किसान मोर्चा के समर्थन मे इसी तरह आंदोलन करती रहेगी ।।