संभल: लोग मामूली बातों पर आपा खोकर हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने लगे हैं। संभल जिले के बहजोई में गोलगप्पे खाने के बाद उसके पैसे मांगने पर युवक ने गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले तेजपाल (36) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए भाग गया।
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को शाम पौने पांच बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर में हुई। बताया गया है कि एक युवक ने हत्यारे का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। हत्यारोपी श्योराज पुलिस की पकड़ से बाहर है।
मृतक के भाई जोगेंद्र ने श्योराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहजोई थानाक्षेत्र में 33 घंटे के भीतर तीसरी हत्या है। मृतक के भाई जोगेंद्र के अनुसार नगलिया कठेर में उसका भाई तेजपाल गोलगप्पे बेचता था।
उसका पड़ोसी युवक श्योराज सब्जी का ठेला लगाता है। दोनों के घर पचास मीटर के दायरे में हैं। तेजपाल ने बुधवार को अपना ठेला श्योराज के घर से करीब दस मीटर दूरी पर लगा दिया। श्योराज और उसके परिजनों ने गोलगप्पे खाए।