मानिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट, पथराव तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 07 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, ग्राम मानिकपुर में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट, पथराव तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 07 अभियुक्त गिरफ्तार, एक के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद

घटना का विवरण
दिनांक 04.06.2021 को थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में दो पक्षों के बीच आपस में प्लाट के विवाद को लेकर मारपीट, गाली गलौज , पथराव तथा फायरिंग की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया। इस सम्बन्ध में प्रमोद कुमार पुत्र श्री उदयवीर सिंह शाक्य ग्राम मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा द्वारा मु0अ0सं0 135/2021 धारा 147, 148, 149, 452, 307, 336, 323, 504, 506 भादवि तथा वीरेश कुमार पुत्र देवदत्त वघेल निवासी ग्राम मानिकपुर थाना बागवाला एटा द्वारा मु0अ0सं0 136/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 323, 504, 506 भादवि थाना बागवाला जिला एटा पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तारी का विवरण
उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों पक्षों के 07 अभियुक्तों 1. प्रमोद कुमार पुत्र उदयवीर सिंह 2. आकाश पुत्र किशोरीलाल 3. रोहित पुत्र रामनरेश 4.श्यामवीर पुत्र रामसिंह 5.रामनाथ पुत्र रामसिंह 6.गिरीश पुत्र टीकाराम 7.वीरेश कुमार पुत्र देवदत्त वघेल को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त प्रमोद के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 137/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगणों का नाम पता

  1. प्रमोद कुमार पुत्र उदयवीर सिंह,
  2. आकाश पुत्र किशोरीलाल,
  3. रोहित पुत्र रामनरेश निवासीगण
  4. वीरेश कुमार पुत्र देवदत्त वघेल
  5. श्यामवीर पुत्र रामसिंह,
  6. रामनाथ पुत्र रामसिंह,
  7. गिरीश पुत्र टीकाराम समस्त निवासीगण मानिकपुर थाना बागवाला एटा

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण
1- उ0नि0 किशोरी लाल मीना
2- उ0नि0 प्रवेज कुमार राणा
3- है0का0 317 राजेन्द्र सिंह
4- का0 171 नरेन्द्र कुमार
5- का0 642 निखिल कुमार
6- का0 1369 प्रतिभान सिंह
7- का0 898 विजयपाल
8- का0 1377 अनुज कुमार
9- रि0का0 सोनू कुमार
10- रि0का0 अनिकेत थाना बागवाला जिला एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks