
अखिल भारतीय किसान यूनियन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
आज दिनांक 5 जून 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने रतनपुर पुल पर पर्यावरण दिवस मनाया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि प्रदूषण लगातार हमारी सांसे कम कर रहा है नहीं पैदा होने वाले बच्चों पर इसका असर भी दिख रहा है कोविड-19 महामारी की दो लहरों के बाद भी अगर हम ना चेते तो हमारी जिंदगी छीन जाएगी इसलिए कहना पड़ रहा है कि
इस पर्यावरण दिवस पर हम सब इस बारे में सोचने की हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए और क्या कर सकते हैं किस तरह इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं पर्यावरण दिवस पर अब सिर्फ पौधारोपण करने से कुछ नहीं होगा जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि हम उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करेंगे।
युवा जिला अध्यक्ष अनुराग ने कहा कि पौधा लगाओ पानी बचाओ पॉलीथिन हटाओ पर हम सब को बल देना होगा।
विनय रतनपुर जिला महासचिव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता आशुतोष कुमार जिला महासचिव विनय रतनपुर युवा जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह शशिकांत यादव,विशेष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।