
एटा,5 जून। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि आज दिनांक 5-6-21 को आर एस एस के आवाहन पर आर एस एस के सभी अनुषांगिक संगठन व संघ विचार परिवारों में आज कोरोना महामारी को देश से भगाने के लिए तथा पर्यावरण शुद्धि के निवारण हेतु गायत्री मंत्र”ऊँ भूभुर्वः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नःप्रचोदयात”11,गायत्री मंत्र से हवन कर आहुति सपरिवार दी गई।
श्री चौहान ने कहाँ कि पर्यावरण दिवस तभी पूर्ण होगा जव हम आज से ही पीपल का पौधा लगाये वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए पीपल का वृक्ष बहुत आवश्यक है,हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है तथा ऑक्सीजन का निर्माण होता है इसलिए बड़े और सामूहिक रूप से आयोजन अधिक प्रभावी होते है।इसलिए विश्व हिंदू परिषद ने यह निर्णय लिया कि विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वह हिंदू परिवारो अपने अपने घरों में ही यज्ञ का कार्यक्रम करेंगे।यज्ञ कार्यक्रम करने वालो मे ,विट्टू पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ, निशा चौहान, दीपक कुशवाह,सहित सैकड़ों परिवारो मे कार्यक्रम हुए।