
वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कचहरी पर प्रदर्शन कर 10 को एटा मे किसान पंचायत करने की घोषणा कर ज्ञापन सौंपा
किसानों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.06.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और देश में चरणबद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के समर्थन में सभी ने मिलकर कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान विरोधी तीनों काले कानूनों का खुलकर विरोध करते हुए प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी एटा को सौंपा उक्त ज्ञापन के माघ्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने अपने तय निर्णय के संदर्भ में वताया कि निम्नलिखित मांगों सहित लम्बित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिनांक 10.06.2021 कोकचहरी स्थित धरना स्थल एटा पर प्रातः 10 बजे से किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा उक्त पंचायत के माघ्यम से भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्व कराने, सभी किसानों का ईमानदारी के साथ गेहूं क्रय कराने, माचुआ राजवाह के सैफन सहित टैल तक सफाई कराते हुए सभी राजवाह – नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग सहित बैबर ब्रांच नहर स्थित अम्रतपुर गांव पर पुल निर्माण कराने तथा अखिल संघर्षी सहित 40 किसानों के विरुद्ध मिरहची थाने में लिखे गए फर्जी मुकदमा को तत्काल रद्व कराने सहित लम्बित आदि मांगों को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा और उनका तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा तथा दिनांक 10.06.2021 के बाद चरणबद्ध तरीके से देश ब्यापी आंदोलन को सफल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, पुष्पेन्द्र चौधरी अध्यक्ष किसान विकास समिति, विवेक चौधरी, अभिषेक, अनुराग वशिष्ठ, शकुंतला देवी, जशोदा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।