
ALIGARH – 4 JUNE 2021
देश के अन्दर वर्तमान समय में #कोरोनाटीकाकरण का कार्य चल रहा है लेकिन #टीकाकरण की #गतिकाफ़ीधीमी है जहाँ विदेशों में तो टीकाकरण का आंकड़ा 39 से 40% है वहीँ हमारे देश में टीकाकरण का आंकड़ा मात्र 3.5% है I इसी #समस्या को लेकर आज माननीय #राष्ट्रपतिमहोदय को #संबोधित #एकज्ञापन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व विधायक ने अपने सहयोगी कांग्रेसजनों के साथ #एस.डी.एम. कोल श्री #रणजीत_सिंह को दिया I #ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि टीकाकरण की गति को और तीव्र किया जाये और प्रत्येक नागरिक को टीका मुफ़्त लगाया जाये I कोरोना टीकाकरण में आयु का प्रतिबन्ध समाप्त करके प्रत्येक आयु वर्ग के नागरिकों को निशुल्क टीका लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये I चिकित्सा वैज्ञानिक लगातार ये घोषणा कर रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर भी शीघ्र आने वाली है जोकि बच्चों के लिये काफ़ी घातक सिद्ध होगी I उस स्थिति में कहीं ऐसा न हो कि कोरोना की दूसरी लहर जोकि काफी घातक सिद्ध हुई है के समय पूरे देश की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवायें लुल पुंज स्थिति में थीं वो स्थिति तीसरी लहर के समय न हो I कोरोना टीकाकरण की गति को और तेज़ किया जाये और कोरोना की तीसरी संभावित लहर के प्रकोप से नागरिकों व देश के भावी नागरिकों की रक्षा के लिये उच्चस्तरीय कारगर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये I