पंचायत चुनाव के समय मतदान केन्द्र से मतपत्र उठा कर भागने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोडवेज बस में तोडफोड तथा चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर सरकारी धन लूटने का प्रयास तथा ग्राम पंचायत चुनाव के समय मतदान केन्द्र से मतपत्र उठा कर भागने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर सरकारी धन लूटने के मामले में तथा ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से मतपत्र लेकर भागने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.04.2021 को थाना जैथरा पर वादी द्वारा सूचना दी गई की सुबह करीब 05.30 बजे अभियुक्त मनोज द्वारा रोडवेज बस को रुकवाकर ईंट पत्थर मार कर रोडवेज के शीशे तोड दिये तथा चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर परिचालक के बैग से सरकारी धन लूटने का प्रयास किया तथा उक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 19.04.2021 को ग्राम पंचायत चुनाव 2021 मतदान के समय मतदान केन्द्र में घुसकर मतपेटिका से मतपत्र निकाल ले गए हैं। इस संबंध में अभियुक्त व अभियुक्त के अन्य साथियों के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0- 149/21 धारा 147, 307, 393, 504, 332, 353, 427 भादवि तथा मु0अ0सं0- 164/2021 धारा 147, 148, 149, 336, 352, 353 भादवि व 135/135ए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटनाओं में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 04.06.2021 को जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिऱफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. मनोज पुत्र अतिराज निवासी जवाहरनगर थाना जैथरा जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 चरन सिंह
  2. का0 नितिन कुमार
  3. का0 कर्मवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks