
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर नगरिया उर्फ सिकंदरपुर डोगा से एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- भारत सिंह पुत्र बेनी राम लोधी राजपूत निवासी आलियापुर थाना नयागांव एटा ।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह
- आरक्षी 896 पूरन सिंह
- रिक्रूट आरक्षी पंचम सिंह