नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

घटनाः- दिनांक 01.04.2021 को वादिया द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मेरी पुत्री कु0 सलोनी और दोनो बेटो के साथ अपने मायके ग्राम लोहाबादशाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा आयी थी जहाँ से दिनांक 28.03.2021 को समय करीब 7.00 बजे के बाद से सलोनी हमे घर पर नही दिखी । काफी ढूँढने के बाद भी वो हमे नही मिली । मेरी बेटी की उम्र करीब 14 वर्ष है । मेरी बेटी को नीतेश पुत्र उल्फत नि0 ग्राम गोला जारी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बहला फुसलाकर अपने भाई ओमकार पुत्र उल्फत की मदद से अपने साथ भगाकर ले गया है । इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 70/2021 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2021 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट के अभियुक्त नीतेश उम्र 20 वर्ष पुत्र ओमकार निवासी दियोरारा थाना अलापुर जिला बदायूँ हाल पता गोजाजाली थाना मन्डी जिला नैनीताल उत्तराखण्ड आज दिनांक 04.06.2021 समय करीब 08.30 को गड़नपुर पुल थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

अभियुक्त का नाम व पता
नीतेश उम्र 20 वर्ष पुत्र ओमकार निवासी दियोरारा थाना अलापुर जिला बदायूँ हाल पता गोजाजाली थाना मन्डी जिला नैनीताल उत्तराखण्ड

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बस
उ0नि0 नवल सिंह
का0 687 आशीष कुमार
का0 1374 पुष्पेन्द्र कुमार
थाना बागवाला एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks