कार में गैस रीफिलिंग करते समय लगी आग, लाखों का नुकसान

कार में गैस रीफिलिंग करते समय लगी आग, लाखों का नुकसान
एटा – थाना सकीट क्षेत्र के गांव नाजिरपुर चौराहा के पास गैस रीफिलिंग करते समय अचानक ओमनी कार में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में पास में खड़े दो वाहन और खोखा आदि आ गए। पुलिस ने गैस रीफिलिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कार में गैस रीफिलिंग का कार्य विद्याराम निवासी नाजिरपुर अपने खोखा के पीछे कर रहा था, अचानक आग लग गई। जिसने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया। पास में ही गांव के सिपाहीलाल की खड़ी बाइक व खोखा, मांगीलाल का ऑटो, विद्याराम के विद्युत उपकरण मरम्मत का खोखा, जय सिंह और प्रदीप के परचून खोखा, रामानंद और चंद्रपाल के पंचर खोखा जलकर राख हो गए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। हादसे में करीब आठ से 10 लाख रुपये तक नुकसान होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ओमनी कार मालिक सुभाष चंद्र निवासी खामिनी थाना सकीट और गैस रीफिलिंग करने वाले विद्याराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks