
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यां की समीक्षा बैठक 5 जून को
एटा। मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने सूचित किया है कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 8 जून को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम के 37 बिन्दु एवं अन्य विकास कार्यक्रम की माह मई, 2021 तक की प्रगति पर समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रन्सिंग के माध्यम से जूम एप पर की जायेगी।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये हैं कि मा0 मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम के 37 बिन्दु से संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं की माह मई 2021 तक की प्रगति रिपोर्ट कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की साइट upkkv.in पर अनिवार्यरूप से 4 जून तक प्रत्येक दशा में फीड कराना सुनिश्चित करें जिससे मण्डलीय पुस्तिका तैयार की जा सके।
मण्डलायुक्त के निर्देश के क्रम में समस्त संबंधित अधिकारीगण विकास प्राथमिकता कार्यक्रम के 37 बिन्दु से संबंधित अपने विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट 4 जून तक फीड कराते हुए एक प्रति मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में जी0सी0 पटल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रगति के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 5 जून को प्रातः 11 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में स्वंय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।