जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी की

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी की

एटा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना के अनुपालन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की मतगणना 2 मई, 2021 को सम्पन्न होने के पश्चात् कतिपय पदों पर कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त न होने अथवा अन्य किसी भी कारण से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न नहीं हो पायी है और स्थान, पद रिक्त है। निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात् निधन या अन्य कारण से रिक्त स्थानों, पदों पर सहित समस्त प्रकार से रिक्त पदों, स्थानों पर जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो को छोड़कर समय सारिणी के अनुसार कराये जाने की सार्वजनिक सूचना निर्गत की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नामांकन 6 जून को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 6 जून को अपरान्ह 5 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापिस लेने का समय 7 जून को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 7 जून को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 12 जून को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक, मतगणना 14 जून को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित की गई है।

सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया है। निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के विकासखण्ड मारहरा में ग्राम पंचायत सदस्य के 61, सकीट में ग्राम पंचायत सदस्य के 90, अवागढ़ में ग्राम पंचायत सदस्य के 175, शीतलपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के 45, निधौलीकलां में ग्राम पंचायत सदस्य के 34, जलेसर में ग्राम पंचायत सदस्य के 40, जैथरा में ग्राम प्रधान के 2, अलीगंज में ग्राम पंचायत सदस्य के 65 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद सहित जनपद में कुल 513 रिक्त पदों के लिए निर्वाचन होना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks