हम विधायक के आदमी है हम से कॅरोना डरता है

एटा।आज रेलवे रोड पर हाइडिल ऑफिस के पास महिला थाना अध्यक्ष कंचन कटियार मास्क चेकिंग अभियान चला रही थीं ।
उन्होंने एक व्यक्ति को विना मास्क के पकड़ लिया उस व्यक्ति ने अपना चालान न काटने की बात कही साथ हि किसी को फोन भी कर दिया ।
कुछ देर बाद वंहा मरेराह विधायक के निजी अंगरक्षक आ गए और उन्होंने अपना फोन महिला थाना अध्यक्ष को देते हुए कहा कि वो विधायक जी से बात कर ले ओर उक्त व्यक्ति को छोड़ दे पर महिला थाना अध्यक्ष ने उक्त व्यक्ति को छोड़ने से मना कर दिया ।
उसके बाद मारेराह विधायक ने महिला थाना अध्यक्ष के फोन पर खुद फोन किया ओर उक्त व्यक्ति को छोड़ने की बात कही ।
आखिर सत्ता धारी विधायक का फोन था महिला थाना अध्यक्ष को मजवूरन उस व्यक्ति को छोड़ना पड़ा ।
इस तरह के फोन से अधिकारी के मनोबल पर किस तरीके का प्रभाव पड़ता है सत्ताधारी विधायकों को इस से कोई सरोकार नही है ।
अब अगर कॅरोना फैलता है तो ऐसे विधायक भी उतने ही दोसी समझे जाए जितना कि चीन ।
योगी आदित्यनाथ के कॅरोना मुक्त प्रदेश के मंसूबों पर ऐसे विधायक पानी फेरते नजर आते हैं।
आज ये विधायक मास्क न लगाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ओर कल अगर कॅरोना भयावह रूप में फ़ैल गया तो ऐसे विधायक आम जन मानस के साथ खड़े होना तो दूर की बात है,पीड़ितों से बात करने से भी कतराते दिखेंगे।