आ रहा एक और स्वदेशी वैक्‍सीन, सरकार ने दिया 30 करोड़ डोज का ऑर्डर

आ रहा एक और स्वदेशी वैक्‍सीन, सरकार ने दिया 30 करोड़ डोज का ऑर्डर

भारत में वैक्सीन की बढ़ती जरूरत और टीकाकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अब केंद्र सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है. भारत सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई की कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज बुक किए हैं. गौरतलब है कि ये वैक्सीन अभी क्लीनिकिल ट्रायल पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए कंपनी को 1500 करोड़ रुपये बतौर अग्रिम भुगतान देगी. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के बाद ये भारत में बनने वाली दूसरी वैक्सीन होगी.

मंत्रालय का कहना है कि वैक्सीन का निर्माण और भंडारण बॉयोलॉजिकल-ई के ज़रिये अगस्त से दिसंबर 2021 तक कर दिया जाएगा. मार्च-अप्रैल के महीने में जब भारत कोविड की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहा था उस दौरान टीकाकरण की नीति को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाने का फैसला लिया है. इससे पहले सरकार को इसी वजह से अपने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत बाहर भेजी जा रही वैक्सीन को रोकना पड़ा था ताकि भारत में वैक्सीन की किल्लत को दूर किया जा सके.

केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा कि बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन फिलहाल फेज-3 के क्लीनिकल ट्रायल से गुज़र रही है, इससे पहले फेज़ 1 और 2 में वैक्सीन के अच्छे परिणाम देखने को मिले है. वैक्सीन अगले कुछ महीनों में उपलब्ध हो जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks