वृद्ध राधेश्याम की हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक बीघा जमीन की बिक्री के पैसों के लिये पुत्र ने दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार।

पाॅच दिन पूर्व थाना पिलुआ क्षेत्र में हुई वृद्ध राधेश्याम की हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक बीघा जमीन की बिक्री के पैसों के लिये पुत्र ने दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 03.06.2021 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं- 119/21 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात में संलिप्त अभियुक्तगण सत्यभान उर्फ छोटे पुत्र राधेश्याम, संदीप उर्फ भोला पुत्र महीपाल, विकास पुत्र सुरेश, विनोद पुत्र ऊदल सिंह तथा अजीत पुत्र धर्मवीर समस्त निवासीगण ग्राम भदवास थाना पिलुआ जिला एटा को भदवास तिराहे के पास से समय करीब प्रातः 09.14 बजे गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः-
दिनाँक 29.05.2021 को थाना पिलुआ में वृद्ध राधेश्याम पुत्र वंशीधर निवासी ग्राम भदवास थाना पिलुआ जिला एटा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को ग्राम भदवास स्थित ईंट भट्टे के पास झाड़ियों में फैंक दिये जाने के सम्बन्ध में मृतक के बडे़ पुत्र सुखवीर ने थाना पिलुआ पर मुअसं- 119/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।

घटना का अनावरणः-
पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सत्यभान जो कि मृतक राधेश्याम का सबसे छोटा लड़का है, ने बताया कि उसके पिता पिछले छः वर्षो में करीब 6 बीघा जमीन बेच चुके थे, पंद्रह दिन पहले एक बीघा जमीन 2 लाख 55 हजार रुपयों में बेची थी, जिसमें मृतक को मात्र 45000 रुपये मिले थे, जिसमें से 7000 रुपये उसके बडे़ भाई अनिल को, 15000 रुपये उसकी छोटी बहिन सुकन्या को व 2000 रुपये उसको दिये थे तथा 21000 रुपये उसके पिता के पास थे। दिनांक 25.05.2021 को वह, उसका पिता राधेश्याम तथा गाॅव के ही संदीप उर्फ भोला, विकास, विनोद तथा अजीत एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, उसी दौरान उसके द्वारा अपने पिता राधेश्याम से मोबाइल खरीदने के लिये रुपये माॅगने पर राधेश्याम ने उसे पैसे देने से मना कर दिया, इसी बात से क्षुब्ध होकर सत्यभान ने वहीं मौके पर ही राधेश्याम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, तथा विकास ने मृतक राधेश्याम के गमछे से हाथ पैर बांध दिये और सत्यभान के कहने पर भोला उर्फ संदीप व अजीत ने मृतक के शव को एक डण्डे पर लटका कर भदवास भट्टे के पास झाडियों में फैंक दिया। जिसके एवज में सत्यभान ने संदीप उर्फ भोला व अजीत को पाँच सौ रूपये दिये थे। दिनांक 29.05.2021 को मृतक राधेश्याम के शव के बारे मे जब गाँव में जानकारी हुई तो सत्यभान द्वारा संदीप उर्फ भोला से 112 पर फोन कराकर यह सूचना दी के संदीप के ताऊ का शव भदवास भट्टे के पास झाडियों में मिला है।

महत्वपूर्ण तथ्यः-
मृतक के सबसे छोटे पुत्र सत्यभान द्वारा अपने पिता से मोबाइल खरीदने का पैसा माॅगने पर पिता द्वारा पैसा देने से मना करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक की हत्या कर दी गयी तथा घटना को छुपाने के उद्देश्य से शव को भट्टे की झाड़ियों में छुपा दिया गया।

अभियुक्तों का नामपताः-

  1. सत्यभान उर्फ छोटे पुत्र राधेश्याम
  2. संदीप उर्फ भोला पुत्र महीपाल
  3. विकास पुत्र सुरेश
  4. विनोद पुत्र ऊदल सिंह
  5. अजीत पुत्र धर्मवीर समस्त निवासीगण ग्राम भदवास थाना पिलुआ जिला एटा गिरफ्तार करने वाली टीमः
  6. प्र0नि0 राजीव कुमार
  7. वरि0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
  8. उ0नि0 जहाँगीर खान
  9. उ0नि0 विनित कुमार
  10. उ0नि0 अतुल सुमन
  11. उ0नि0 रामकुमार
  12. हे0का0 409 सुखवीर सिंह
  13. हे0का0 विमल कुमार
  14. हे0का0 बालकराम
  15. हे0का0 रामगोपाल
  16. का0 अजय कुण्डू
  17. का0 सोनू
  18. का0 595 राजीव बालियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks