
एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही अवैध शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 02.06.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान तस्करी हेतु ले जाई जा रही 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक शराब तस्कर अनिल को सुरतपुर माफी, नगला कन्ही के पास से समय 20:10 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिरहची पर *मुअसं- 118/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अनिल कुमार पुत्र राममूर्ति उर्फ बाबू राम निवासी सुरतपुर माफी थाना मिरहची जनपद एटा।
बरामदगी
1- 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब