एंटीबॉडी की जांच को जिले में होगा सीरो सर्विलांस कार्य

एंटीबॉडी की जांच को जिले में होगा सीरो सर्विलांस कार्य

एटा – कोविड-19 महामारी में लोगों में एंटीबॉडी की जांच को सीरो सर्विलांस कार्य कराया जाएगा। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। 4 से 6 जून तक चलने वाले इस सर्वे में टीमें चयनित गांव, वार्ड में जाकर जांच को ब्लड सैंपल लेगी। जिनको जांच के लिए मेरठ मेडिकल कालेज में भेजा जाएगा।

डीटीओ डा. सीएल यादव ने बताया कि जिले में 4 से 6 जून तक तीन दिन सीरो सर्विलांस कार्य चलेगा। यह सर्वे लोगों के शरीर में बन रही एंटीबॉडी की जांच के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए जिले में 26 गांव चिन्हित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद एटा का वार्ड 20 शामिल किया गया है। जिसमें गांवों के 9013 और वार्डों में 1111 घरों में सर्वे कार्य किया जाएगा। डीटीओ ने बताया कि इन स्थानों पर टीम घर-घर जाकर लोगों के खून के सैंपल लेगी। जिनको जांच के लिए एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ भेजा जाएगा। जहां जांच के बार शरीर में बनी एंटीबॉडी का पता लग सकेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks