धरे रह गए निर्देश, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

 

लॉकडाडन-4 में थोड़ी छूट मिली तो सड़कों पर लोग फर्राटा भरने लगे। बाइकों और स्कूटी पर दो-दो, तीन-तीन लोग सवार होकर घूमते नजर आए। यह हाल तब रहा जबकि 700 से अधिक पर चालानी कार्रवाई भी हुई।शहर के अंदर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग मनमाने तरीके से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिली तो सड़क पर बड़ी संख्या में दो पाहिया और चार पाहिया वाहन नजर आने लगे। प्रशासन के आदेश के अनुसार बाइक पर केवल एक व्यक्ति ही सवारी कर सकता है। लेकिन इस आदेश को धता बताते हुए लोग बेखोफ होकर स्कूटी व बाइक पर दो सवारी बैठाकर चलते दिखाई दिए। शहर के चौराहों पर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को 710 वाहनों के चालान काटे गए। नियम तोड़ने और कागजात भी न दिखा पाने के कारण 13 वाहन सीज किए गए।लॉकडाउन तोड़ने में 37 गिरफ्तारमुरादाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कुछ छूट के साथ अभी लॉकडाउन जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को जिले में लॉकडाउन तोड़ने के 20 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हुए। इनमें नामजद 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks