संचालित हुआ कोविड हॉस्पिटल क्षेत्रीय विधायक व मंडलायुक्त ने सुविधाओ का लिया जायजा-रिपोर्ट,प्रद्युम्न कटियार

कानपूर/बिल्हौर – समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 50 बेड के नवनिर्मित कोविड अस्पताल का उद्घाटन मण्डलायुक्त कानपुर राजशेखर व क्षेत्रीय विधायक भगवतीप्रसाद सागर ने उपजिलाधिकारी महोदया बिल्हौर आकांक्षा गौतम  अधीक्षक अरविंद भूषण  व अन्य जिम्मेदारो की उपस्थिति में  फीता काटकर किया इसके पूर्व मंडलायुक्त व क्षेत्रीय विधायक ने कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया जहाँ स्वाथ्य विभाग की टीम के द्वारा आक्सीजन कन्संट्रेटर की क्वालिटी तथा सर्विस के विषय में बताया गया इसके तदोपरांत  पर्यावरण की टीम के द्वारा पौधे देकर उन्हें सम्मानित किया गया क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद सागर एवं मंडल आयुक्त डॉ राजशेखर के द्वारा वृक्षारोपण कर  पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रेषित किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिनों कोविड अस्पताल बनाने व आक्सीजन प्लांट को लेकर तैयारियां की गईं थीं दुनिया भर में महामारी की दूसरी लहर में मची तबाही के बीच बिल्हौर तहसील क्षेत्र में कोविड-19 अस्पताल ना होने के कारण क्षेत्र में आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा बिल्हौर में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं को को देखते हुए मीडिया जगत व जनता की माँग पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद सागर ने सरकार से बिल्हौर में कोविड अस्पताल की माँग की थी मण्डलायुक्त ने बताया कि जल्द ही आक्सीजन प्लांट भी चालू होगा
*मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण*
मण्डलायुक्त डॉ राजशेखर एवं बिल्हौर क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद सागर  बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर मंडलायुक्त ने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के विषय में वहाँ पर मौजूद प्रधानाचार्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से पूछताछ की एवं रजिस्टर मंगवा कर निरीक्षण भी किया मंडलायुक्त ने उपरोक्त लोगों से बच्चों के स्वास्थ्य चेकअप को लेकर स्वास्थ्य रजिस्टर को भी मंगवाया जिसे प्रधानाचार्य न दिखा सके इसके उपरांत मंडलायुक्त ने बच्चों के अभिभावकों को बुलवाया तथा सीधे सीधे संवाद किया व बच्चों के हेल्थ चेकअप व अन्य जानकारियां लीं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks