हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड एटा के माध्यम से जनपद को मिले 15 ऑक्सीजन कन्संटेटर

हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड एटा के माध्यम से जनपद को मिले 15 ऑक्सीजन कन्संटेटर

एटा। हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड की एटा में संचालित फैक्ट्री के मैनेजर राजेश राजदान, एचआर मैनेजर अश्वनी मात्रे, एचआर एक्ज्क्यूटिव अमित सोनी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु 15 ऑक्सीजन कन्सनटेटर जिलाधिकारी डा0 विभा चहल को उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी को इन 15 ऑक्सीजन कन्सनटेटर का कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के फैक्ट्री मैनेजर राजेश राजदान ने बताया कि हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु ऑक्सीजन कन्सनटेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कम्पनी द्वारा कोविड से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अच्छा कदम उठाया गया है। ऑक्सीजन कन्सनटेटर उपलब्ध कराए जाने के अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम अबुल कलाम, एसपी वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks