
*#Etah….* *परिवार ने मुंह मोड़ा तो संस्कार मानव सेवा समिति ने निभाया फर्ज* बलवीर सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी शमसाबाद जनपद आगरा जो कि जिला अस्पताल एटा में स्वयं भर्ती हुये थे। जिनका 30 मई को देहांत हो गया। पुलिस द्वारा मृतक के पते पर काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लगा। नगर कोतवाली एटा ने इसकी सूचना जब समिति को दी तो समिति ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली। समिति ने मृतक बलवीर सिंह का अंतिम संस्कार मोक्ष धाम एटा पर पूर्ण हिंदू रीति रिवाज से कराया। अंतिम संस्कार के समय समिति कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठेकेदार, सह सचिव दीपक चौहान और पुलिस आरक्षी संदीप चौधरी के साथ समिति अध्यक्ष अमित चौहान सर्राफ उपस्थित रहे।