कल से शुरु होंगे कचहरी में न्यायिक कार्य

 

मुरादाबाद: दो माह से बंद न्यायालय शुक्रवार से खुलेंगे। लॉक डाउन में बंद न्यायिक कार्य को शुरु करने के लिए उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किए है। इसी आधार पर मुरादाबाद में जिला न्यायाधीश देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने न्यायिक कार्य के लिए न्यायालय ने खोलने के आदेश दिए है। इस बारे में जिलाधिकारी व एसएसपी को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्य कराने के लिए कहा गया है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने भीड़ भाड़ से बचने के लिए न्यायालय परिसर को बंद करने के लिए कहा। इसके बाद 23 मार्च से न्यायालय को बंद कर दिया गया। कोरोना के प्रभाव को लेकर न्यायालयों में कामकाज न करने के आदेश दिए गए। इस दौरान लंबित न्यायिक कार्य को कराने के लिए हाईकोर्ट ने अदालतें खोलने के आदेश दिए है। बुधवार को जिला जज ने न्यायालयों को 22 मई से खोलने के लिए कहा है। इस दौरान जमानत, अग्रिम जमानत व रिमांड के काम होंगे। दूसरी ओर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर ने कचहरी को खोलने से पूरे परिसर को सेनिटाइज करने की मांग की है। कहा कि नयायिक कार्य शुरु होने से पहले अधिवक्ताओं की सुरक्षा को न्यायालय व चेंबरों में सेनिटेशन कराने की मांग की है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks