
एटा पुलिस – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , थाना जैथरा पुलिस द्वारा 02 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता *घटना* -दिनांक 30.5.2021 को वादी योगेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम चंदोस थाना सोरों जिला कासगंज सूचना दी गई की दिनांक 28.05.2021 को शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपनी पत्नी व अपनी बहिन को लेकर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर 02 अज्ञात लुटेरो द्वारा तमंचा दिखाकर वादी की पत्नी से सोने की चैन लूट ली । चैन तोडते हुये लुटेरो की मोटर साइकिल गिर गयी तथा लुटेरें मोटरसाइकिल को वही छोडकर खेतों से होते हुये भाग गये। वादी की सूचना पर थाना जैथरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी थानाध्यक्ष जैथरा द्वारा पुलिस टीम को घटना कारित करने वाले लुटेरो की तलाश में लगाया। थाना पुलिस टीम द्वारा गहनता से छानवीन की गयी तथा मुखबिर की सटीक सूचना पर दोनो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया ,तथा लुटेरो के पास से दिनांक 28.05.21 को वादी की पत्नी के गले से लूटी गयी सोने की चैन व उस समय प्रयोग में लाया गया 01 तमंचा 315 व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिऱफ्तार अभियुक्त
- अभिषेक पाल पुत्र संजय नि0काशीराम कालोनी हेवतपुर गडिया थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद
- आशीष उर्फ आमोद पुत्र रामखिलावन नि0 मो0 सलामत खाँ थाना कोतवाली जिला फर्रुखाबाद
बरामदगी
- एक सोने की चैन (जंजीर)
- 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद कारतूस
पंजीकृत मुकदमा
1.मु0 अ0 स 236/2021 धारा 392 आईपीसी थाना जैथरा
- मु0अ0सं0 240/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ0नि0 हरिभान सिंह
- का0 1289 नितिन कुमार
- का0 1443 तरुण गोस्वामी
4- चालक का0 1298 ओमप्रकाश