
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना की घटना में वांछित चल रहा 1 अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा हत्या की प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 01आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना*:- दिनाँक 01/6/2021 को प्रार्थिया सहनशाही पत्नी नत्थू खां निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जनपद एटा ने सूचना दी अभियुक्त महेरुल पुत्र असलम उर्फ मजहरुल इसलाम निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा एवं 6 अन्य व्यक्तियों द्वारा दिनांक 30/5/2021 को प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना व प्रार्थिया के ऊपर जान से मारने की नीयत फायर करना व प्रार्थिया के घर में ईट पत्थर फेकने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में सूचना दी थी | इस सूचना पर थाना जसरथपुर परमु0अ0सं0 94/2021 धारा 147/148/149/452/307/323/504/506/336 IPC पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी*:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया था । दिनांक 01/06/2021 को उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त 1. महेरुल पुत्र असलम उर्फ मजहरुल इसलाम निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा को समय करीब 17.45 बजे नदराला बैंक के सामने थाना जसरथपुर एटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता:-
- महेरुल पुत्र असलम उर्फ मजहरुल इसलाम निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उप निरीक्षक राम सिंह
- हे0 का0 76 विनोद कुमार
- का0 1045 अनुज कुमार