
दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी: IMD
पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है। मंगलवार रात को दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, केरल में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।