किसानों की शिकायत पर गेहूं केंद्र प्रभारी को फटकार

किसानों की शिकायत पर गेहूं केंद्र प्रभारी को फटकार
एटा – जिलाधिकारी डा. विभा चहल एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने निधौलीकलां पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। क्रय केन्द्र पर कुछ किसान के ट्रैक्टर गेहूं से लदे हुए खड़े थे। किसान तौल के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। केन्द्र प्रभारी से जानकारी के दौरान पाया गया कि केन्द्र पर 112 किसानों से 5200 कुण्तल गेहूं की खरीद की गई। केन्द्र पर मौजूद कुछ किसानों से गेहूं खरीद के संबंध में वार्ता की गई। किसानों की ओर से शिकायत की गई कि उनका गेहूं समय से नहीं खरीदा जा रहा है। केन्द्र प्रभारी की ओर से गेहूं खरीद में लापरवाही बरती जा रही है।

डीएम ने क्रय केन्द्र पर टोकन के माध्यम से गेहूं खरीद न किए जाने एवं केन्द्र प्रभारी की ओर से गेहूं खरीद तथा गेहूं खरीद के सापेक्ष भुगतान की स्थिति के संबंध में कोई दस्तावेज न दिखाये जाने पर नाराजगी जताई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks