
डीएम ने निधौलीकलां क्रय केन्द्र पर पहुंचकर गेहूं खरीद का लिया जायजा
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल एवं क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड निधौलीकलां पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि क्रय केन्द्र पर कुछ किसान के ट्रैक्टर गेहूं से लदे हुए खड़े थे, किसान तौल हेतु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। केन्द्र प्रभारी से जानकारी के दौरान पाया गया कि केन्द्र पर 112 किसानों से 5200 कुण्तल गेहूं की खरीद की गई। केन्द्र पर मौजूद कुछ किसानों से गेहूं खरीद के संबंध में वार्ता की गई।
क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शासन द्वारा गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1975 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है, गेहूं खरीद के उपरान्त समय से किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की धनराशि प्रेषित की जाए।
इस दौरान चेयरमैन देवलाल लोधी, केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।