सांसद राज्यसभा, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की उपस्थित में विशेष टीकाकरण का हुआ शुभारम्भ

सांसद राज्यसभा, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की उपस्थित में विशेष टीकाकरण का हुआ शुभारम्भ

एटा। शासन की मंशानुरूप 18 से 44 वर्ष/आयु वर्ग एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को जनपद में कोविड-19 टीकाकरण का मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में वर्क प्लेस सीवीसी जिला सूचना कार्यालय में शुभारम्भ माननीय राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक सदर विपिन कुमार वर्मा डेविड, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संदीप जैन ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर मा0 राज्यसभा सांसद ने पत्रकारों से अपील करते हुये कहा कि आप लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ हैं, आप स्वस्थ रहेगें लोकतंत्र स्वस्थ रहेगा। इसके मद्देनजर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आपके स्वास्थ की चिंता करते हुये जिला पंचायत परिसर में जिला सूचना कार्यालय पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का स्थापित किया गया है। आप सभी बढचढकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण कर शासन की मंशा को सफल बनाये।
अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार ने कहा कि शासन द्वारा आज से प्रारम्भ हुये टीकाकरण में हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुये टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। जिसके तहत एक केन्द्र पत्रकारों हेतु जिला सूचना कार्यालय पर भी बनाया गया है। सभी पत्रकार वैक्सीनेशन कराकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कोविड/एसीएमओ डाॅ0 राम सिंह ने बताया कि जिले में 12 जगहों पर वैक्सीनेशन होगा। आज सभी सत्र सुचारू रूप से संचालित किये गये और लोगों ने समय पर पहुॅचकर वैक्सीनेशन करवाया। कुछ लोगों के द्वारा अभिभावक स्पेशल सीवीसी पर पात्र न होते हुए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था। जिसकी वजह से अभिभावक टीकाकरण को लेकर भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी। परन्तु सक्षम अधिकारियों द्वारा उन सभी का भ्रम दूर करते हुये। उन्हें पुनः कोविड पोर्टल पर सही सीवीसी प्लेस (आम जन हेतु 18-44 सीवीसी) जो जनपद एटा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डी समीति, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगला पोता एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बनाये गये। कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर कोविड-19 का टीकाकरण कराये जाने हेतु अवगत कराया गया। यहाॅ यह उल्लेखनीय है कि अभिभावक स्पेशल सीवीसी के अन्तर्गत 18-44 साल के उन्ही पात्र अभिभावकों/माता-पिता को पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपना टीकाकरण कराना है जिनका कोई भी बच्चा वर्तमान में 12 वर्ष से कम आयु का है।
उन्होनें कहा कि ऐसे पात्र माता-पिता/अभिभावक को अभिभावक स्पेशल सीवीसी में आॅनलाइन पंजीकरण के पश्चात आवंटित किये गये टीकाकरण सत्र स्थल पर अनिवार्य रूप से अपने आधार कार्ड व अपने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की आयु का प्रमाण पत्र अभिलेख हार्डकाॅपी में प्रस्तुत करना होगा। जो कि बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, किसी स्कूल के द्वारा जारी विद्यार्थी पहचान पत्र हो सकता है।
इस मौके पर माननीय राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक सदर विपिन कुमार वर्मा डेविड, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संदीप जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर एटा अबुल कलाम, तहसीलदार सदर, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks