
एटा- थाना जैथरा पुलिस द्वारा 24 घंटे अंदर अपहृत नाबालिक लड़की को किया बरामद तथा बहलाफुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार थाना जैथरा पर दिनांक 31.05.2021 को वादी द्वारा सूचना दी गई की दिनांक 24.052021 को उसकी पुत्री (नाबालिग) को उसी के ही गांव के दो अभियुक्त द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले गये । इस संबंध में थाना जैथरा पर शक के आधार पर मु0अ0सं0 239/2021 धारा 363/368/376 आईपीसी व ¾ पोक्सो एक्ट,पंजीकृत कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जैथरा द्वारा टीम गठित की गयी तथा मुखविर की सूचना से थाना पुलिस द्वारा नावालिग अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया व अपहर्ता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उस के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । जिनके विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिऱफ्तार अभियुक्त
- गोविन्द पुत्र कप्तान सिंह निवासी बहगों थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उप निरीक्षक हरिभान सिंह
- आरक्षी कृष्ण गोपाल
- महिला आरक्षी अनुराधा