अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत छापामार कार्यवाही करते हुए संभावित 53 स्थानों पर दबिश

जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद मे विभिन्न थानाक्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत छापामार कार्यवाही करते हुए संभावित 53 स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है-

1. थाना जैथरा से 1500 लीटर लहन बरामद कर मौके पर नष्ट 15 लीटर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
2. थाना कोतवाली नगर से 80 लीटर कच्ची शराब, 600 लीटर लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया तथा दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए,
3. थाना जसरथपुर से 60 लीटर कच्ची शराब, 900 लीटर लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया,
4. थाना कोतवाली देहात से 70 लीटर कच्ची शराब, 1750 लीटर लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया साथ ही दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
5. थाना राजा का रामपुर से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
6. थाना अलीगंज से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 01 अभियक्त को गिरफ्तार किया गया है।
7. थाना मिरहची पुलिस द्वारा 87 अवैध क्वार्टर देशी शराब, 50 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन तथा शराब बनाने के अन्य उपकरणों सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
8. थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा एक अवैध शराब फैक्ट्री से 3690 अवैध देशी शराब क्वार्टर, 48 लीटर कच्ची शराब, खाली पव्वे 3600, भारी मात्रा में ढक्कन, क्यूआर कोड बंडल, गत्ते, ड्रम तथा भारी मात्रा में अन्य शराब बनाने के उपकरण व सामान बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

9 थाना मारहरा पुलिस द्वारा 43 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

10 थाना जलेसर पुलिस द्वारा 44 क्वार्टर अवैध शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

11 थाना रिजोर पुलिस द्वारा 57 कैन किंगफिशर बीयर पुलिस क्वार्टर व्हिस्की 45 क्वार्टर देशज शराब 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है इस प्रकार जनपद भर में चलाए गए अभियान में कुल 5000 लीटर लहन नष्ट कर 333 लीटर कच्ची शराब, , 3964 क्वार्टर अवैध देशी,81 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब,57 कैन किंगफ़िशर बियर, 3600खाली पव्वे , भारी मात्रा में ढक्कन, क्यूआर कोड बंडल, गत्ते, ड्रम तथा 12 भट्ठी एवं एक शराब फैक्ट्री व अन्य शराब बनाने के उपकरण तथा अन्य शराब बनाने का सामान बरामद कर कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks