पेटीएम संस्था के माध्यम से जनपद को मिले 10 ऑक्सीजन कन्संटेटर

पेटीएम संस्था के माध्यम से जनपद को मिले 10 ऑक्सीजन कन्संटेटर

एटा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की उपस्थिति में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा के माध्यम से शहर के प्रेम नगर निवासी अवधेश पाठक द्वारा जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु 10 ऑक्सीजन कन्सनटेटर जिलाधिकारी डा0 विभा चहल को उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी को इन 10 ऑक्सीजन कन्सनटेटर का कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए हैं।

अवधेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पेटीएम के सौजन्य से विभिन्न जनपदों में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु ऑक्सीनज कन्सनटेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पेटीएम संस्था द्वारा ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। ऑक्सीजन कन्सनटेटर उपलब्ध कराए जाने के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री, अवधेश पाठक आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks