वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने वाली एएनएम निहा खान की सेवा समाप्त, दर्ज हुए मुकदमें

*अपडेट *
वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने वाली एएनएम निहा खान की सेवा समाप्त, दर्ज हुए मुकदमें

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने जांच के बाद ANM निहा खान को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया

कोरोना काल में जहां देशभर के स्वास्थ्यकर्मियों को ‘भगवान’ का दर्जा दिया जा रहा है वहीं कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां पर कुछेक स्वास्थ्यकर्मियों पर जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें नर्स (ANM) निहा खान पर आरोप है कि वह टीकाकरण के समय वैक्सीन लगवाने आए व्यक्ति को टीका तो चुभा देती थी लेकिन वैक्सीन को व्यक्ति के अंदर इंजेक्ट नहीं करती थी और वैक्सीन से भरे इंजेक्शन को कचरे के डिब्बे में फैंक देती थी। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने जांच के बाद ANM निहा खान को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है निहा खान खिलाफ आपदा अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तथ्यों को छुपाने, मिथ्या सूचना देने, जानबूझकर कूटरचित कृत्य करना, सांझा साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks