डीएम ने मण्डी समिति, बागवाला क्रय केन्द्र पर पहुंचकर गेहूं खरीद का लिया जायजा

*#Etah….*डीएम ने मण्डी समिति, बागवाला क्रय केन्द्र पर पहुंचकर गेहूं खरीद का लिया जायजा* ◾जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने बागवाला पर संचालित पीसीएफ के गेहूं खरीद केन्द्र, कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित पीसीयू, भारतीय खाद्य निगम, एफसीआई के गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। ◾डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया किया बागवाला केन्द्र पर 6 हजार कुण्तल गेहूं की खरीद 200 किसानों से एवं पीसीयू के केन्द्र पर 11217 कुण्तल गेहूं खरीद 182 किसानों से, एफसीआई के केन्द्र पर 11280 कुण्तल गेहूं की खरीद 246 किसानों से तथा एफसीआई के केन्द्र पर 11627 कुंतल गेहूं की खरीद 283 किसानों से की गई। ◾मौजूद मिले केन्द्र प्रभारियों से खरीद के सापेक्ष भुगतान के बारे में जानकारी करने के उपरान्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करें, जिससे कि किसानों को समय से भुगतान उनके खातों में हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks