जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवाा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाव एवं उसे रोकने के उद्देश्य से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया यह वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर सचिव द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संचालित किया गया सचिव जिला सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में विधिक जानकारियां दी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।
सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उन्हे अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छींकते व खाॅसते समय अपने मुॅह पर कपडा अथवा रूमाल आदि अवश्य बाॅधें तथा अपने चेहरे पर मास्क लगाये रखें। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनेटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक से सम्पर्क करें। सचिव द्वारा जेलर जिला कारागार, एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखे तथा बन्दी पी0एल0वी को निर्देशित किया गया कि वे कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस के संक्रमण के संबंा में जागरूक करें, यदि कोई भी बन्दी अस्वस्थ नजर आये तो उसे तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक को दिखायें इस शिविर के आयोजन पर जिला कारागार एटा के जेल अधीक्षक जेलर, एवं उपजेलर एवं पीएलवी आदि उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks