
*उत्तर प्रदेश जनपद एटा* *जलेसर में चल रहा फर्जी अर्जुन नर्सिंगहोम सील।* फर्जी नर्सिंगहोम और झोलाछापों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। *(डॉ0राजेश शर्मा डिप्टी सीएमओ)* उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में झोलाछापों व फर्जी नर्सिंगहोम,पैथोलॉजी संचालको के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कमर कस चुका है, जनपद एटा में जिलाधिकारी डॉ0विभा चहल और सीएमओ डॉ0उमेश चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में आज डिप्टी सीएमओ डॉ0राजेश शर्मा ने जलेसर में तहसीलदार राकेश त्यागी व जलेसर पुलिस को साथ लेकर फर्जी पैथोलॉजी और नर्सिंगहोम,झोलाछापों के यहाँ छापामार कारवाही के दौरान फर्जी तरीके से चल रहे अर्जुन नर्सिंगहोम और पैथोलॉजी को सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्यवाही की भनक लगते ही अन्य पैथोलॉजी संचालक,झोलाछाप अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करके रफूचक्कर हो गए।डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप झोलाछापों, अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी, फर्जी नर्सिंगहोम के खिलाफ छापामार कार्यवाही चलती रहेगी।रिपोर्ट :