
एटा ~ एक माह पूर्व थाना जैथरा क्षेत्र में युवक द्वारा फोन पर परेशान करने तथा मानसिक उत्पीड़न करने से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 220/21 धारा 306 भादंवि दिनांक - 30/04/2021 की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 30/04/2021 की घटना के संबंध में वादिया श्रीमती अर्चना देवी पत्नी महेश निवासी वरना थाना जैथरा जिला एटा की सूचना पर वादिया की पुत्री को फोन पर बात करने के लिये परेशान करना तथा विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न करने से तंग आकर वादिया की पुत्री द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में थाना जैथरा पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त अजीत पाण्डेय पुत्र सुधीर पाण्डेय निवासी ग्राम वरना थाना जैथरा जिला एटा को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- अभियुक्त अजीत पाण्डेय पुत्र सुधीर पाण्डेय निवासी ग्राम वरना थाना जैथरा एटा
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
- आरक्षी 246 रुस्तम सिंह
- आरक्षी 1443 तरुण कुमार
- आरक्षी 363 अजीत कुमार