एटा,आज शहर कांग्रेस कमेटी एटा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भईया जी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जनो में आक्रोश ,जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि माननीया बहन प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर विभिन्न प्रांतों से आये हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुचाने के लिए दिल्ली उत्तर प्रदेश सीमा पर एकत्रित एक हजार बसों की अनुमति हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से निरन्तर अनुरोध किया जा रहा है ,जिसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी ने जिलाधिकारी आगरा से बसों को आगरा जनपद में अनावश्यक रोक कर आगरा लखनऊ मार्ग पर बसों को जाने देने के अनुरोध मात्र पर अनाधिकृत एवम अनावश्यक रूप से गिरफ्तार करने पर बसों को जाने देने के अनुरोध मात्र पर अनाधिकृत एवम अनावश्यक रूप से गिरफ्तार करने के कारण समस्त कांग्रेस जनो में अत्यधिक रोष है।
जिला एवम शहर कांग्रेस कमेटी एटा अनुरोध के साथ मांग करती है कि माननीय अजय कुमार लल्लू भईया जी के ऊपर लगाई गई सभी धाराओं को हटाते हुए तत्काल रिहा किया जाय। साथ ही बसे भखे प्यासे परेशान मजदूरों को लेकर गन्तव्य स्थानों तक जाना है , उनको सम्बन्धित जिलाधिकारी /प्रभारी अधिकारीजनो को अनुमति प्रदान करे । जिससे कि समस्त मजदूर अपने अपने स्थानों तक पहुच सके। अन्यथा की स्थिति में ऐसा न हो कि कांग्रेसजनों को शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़े। यह उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के समय समस्त कांग्रेसजन सरकार के साथ है।
अतः जन हित मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू भईया एवम अन्य कांग्रेस जनो को तत्काल रिहा कराने के आदेश पारित करे। ज्ञापन देने वालो में
बीनीत पारासर बाल्मीकी शहर अध्यक्ष ,इंजीनियर नुरमोहमद, रामकुमार सक्सेना,ठाकुर अनिल सोलंकी,मोहम्मद इरफान एडवोकेट,नीलमा राज,गंगा सहाय लोधी,गगन सविता,आशीष राज आदि।एटा