10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक शराब तस्कर राजीव कुमार गिरफ्तार

एटा- अलीगज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक शराब तस्कर राजीव कुमार गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अलीगज श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा तस्करी हेतु ले जाई जा रही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद सहित शराब तस्कर राजीव कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.05.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराय अड्डा से तस्करी हेतु ले जाई जा रही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब समय 21.05 बजे बरामद कर एक शराब तस्कर राजीव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 197/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- राजीव कुमार पुत्र सुधीर कुमार निवासी टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा।

बरामदगी

  1. 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उपनिरिक्षक श्री संजीव कुमार
  2. का0 सुनील कुमार
  3. का0 विपिन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks