अर्जुन की भूमिका में नजर आऐ अलीगंज चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू

कोरोना महाभारत के दौरान अपराजेय महायोद्दा वीर धनुधर अर्जुन की भूमिका में नजर आऐ अलीगंज चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू

एटा ( knls) कोरोना महादानव द्वारा तपती गर्मी के चलते माह मई के मध्यकाल में मचाऐ गऐ महाताडंव रूपी महाभारत के दौरान भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी के आव्हान पर जब जन जन अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिये अपने अपने घरों में स्वेच्छापूर्वक नजर आऐ तो उसी समय कोरोना रूपी महादानव को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लेकर मोदी एवं योगी की फौज के एक रणंबाकुरे के रूप में प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय श्री गेंदालाल गुप्ता वैश्य शिरोमणि के कनिष्ठ पुत्र अलीगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत अपनी स्वंय की टीम तथा नगर पालिका परिषद के सफाई शूरवीरों को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना महाभारत की मैदान-ऐ-जगं में वीर धनुधर अपराजेय योद्धा अर्जुन की भूमिका में नजर आऐ ! युवा तुर्क अलीगंज के इस क्षत्रप द्वारा स्वंय अपने निजी संसाधनों से नगर के सम्मानित प्रत्येक नागरिक के जीवन को अपना जीवन मानते हुए पिछले एक वर्ष से चले आ रहे इस कोरोना काल में समूचे नगर को दर्जनों बार सेनेटाइजेशन करवाकर जहां सुरक्षित रखने के निरन्तर प्रयास किऐ तो वहीं नगर में कोई गरीब मजलूम भूखा न रहे इसके लिए उन्होने आर एस एस के बैनर तले नगर में कई स्थानों पर निशुल्क: भोजनालय चलवाऐ ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू की टीम के गौरव गुप्ता सहित पालिका सभासदों की टीम व नगर पालिका परिषद के सेनेटाइजेशन प्रभारी सुनील गुप्ता भी अपनी पालिका टीम को लेकर जन जन की सुरक्षा कवच के रूप में प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर व गलियों में सेनेटाइजेशन करवाती हुई नजर आई तो वहीं पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, बैंक, तहसील आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी सेनेटाइज कराकर हर वर्ग को संजीवनी प्रदान करने का प्रयास किया गया ! आज उसी का परिणाम है कि कोरेना रूपी महाभारत में कुछ नुकसान के साथ ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य प्रशासन व पालिका एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से हम सभी एक संकल्प के साथ पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के नेत्रत्व व मार्गदर्शन में कोरोना रूपी राक्षस को नेस्तनाबूद करने की ओर अंतिम छोर में प्रयासरत हैं ! लेकिन हमें ये भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है कि यह खतरनाक दानव अद्रश्य है ,आज कठिन परिस्थितियों में हम विजय की ओर अग्रसर तो है लेकिन हमें आगे भी अपने को सशक्त बनाऐ रखने के लिए घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क अवश्य पहनने होगें तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से दो गज की दूरी का पालन करना ही होगा ! नगर के सम्मानित नगरिकों के हमदर्द पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू को महामारी के दौरान कोरोना रूपी राक्षस को परास्त करने के लिए किऐ गए सफल प्रयासों को लेकर क्षेत्रिय सांसद मुक्त राजपूत एवं विधायक सत्यपाल सिहं राठौर ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया तो वहीं ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा पालिका के सफाई शूरवीरो का भी माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनके साहस को सैल्यूट किया गया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks