
30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस की आप सभी को हार्दिकशुभकामनाएं।
30 मई 1826 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर निवासी पंडित युगल किशोर शुक्ला जी ने बंगाल के कोलकाता शहर से हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन शुरू किया था। इस अखबार के प्रथम अंक की शुरुआत 500 प्रतियों से की गई थी। यह भारतवर्ष का प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र था। इसी दिन पत्रकारिता के पितामह महर्षि नारद जी की जयंती भी थी। समूचे भारतवर्ष में अंग्रेजी अखबारों का बोलबाला होने के कारण और डाक खर्च अधिक होने के चलते इस अखबार को पूरे देश के हिंदी पाठकों तक भेजना काफी मुश्किल हो रहा था जिसके कारण 4 दिसंबर 1826 को इसका प्रकाशन बंद करना पड़ा था,आज30मई, देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया एन यू जे आई और यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की, प्रतिवर्ष 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस को बड़े पैमाने पर हर्षोल्लास के साथ मनाती है। लेकिन बीते 1 वर्ष से कोरोना महामारी के चलते बड़े आयोजनों पर रोक के कारण वर्चुअल संवाद बैठकों के माध्यम से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत दिवस पर उपजा की ओर से सभी हिंदी प्रेमी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की अनंत शुभकामनाएं,