मुरादाबाद : डिलारी थाना क्षेत्र के आदलपुर निवासी नबाब पुत्र कलुआ ने थाना डिलारी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव के ही शब्बीर पुत्र कलुआ , मुर्तजा , मुर्तजा पुत्र शब्बीर , शरीफ पुत्र कलुआ , मुज्जमिल पुत्र शरीफ व फुरकान पुत्र शब्बीर मेरे घर मे घुस आए और गाली गलौज करने लगे तभी नबाब ने गाली देंने का विरोध किया। तभी दबंग लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे ओर गांव के कुछ लोगो ने आकर बामुश्किल बचाया। तब जाकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।जिसके आधार पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।