
#Delhi…
सीबीएसई और सीआईएससीई 12वीं की परीक्षाएं 2021 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 31 मई तक टली
सीबीएसई और सीआईएससीई 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई 31 मई 2021, सोमवार तक के लिए टाल दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शायद तब तक इस पर कोई हल आ जाए। वहीं परीक्षाएं रद्द करने की मांग लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे छात्र और अभिभावक लगतार सोशल मीडिया पर #cancelboardexam और #CancelExamsSaveLives चला रहे हैं। इन हैश टैग के साथ शुक्रवार को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।